Breaking
महाराष्ट्र

0 1 8 5 2 1

नवीन बीना बौद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 134 वे जयंती समारोह का आरंभ 

खापरखेड़ा/प्रतिनिधि

स्थानीय नवीन बीना बौद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा, आम्रपाली एवं संघमित्रा महिला मंडल तथा राहुल नवयुवक संघ के तत्वावधान से विश्वरत्न भारतरत्न डॉ. बाबासाहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले की १९८ जयंती के अवसर पर धूमधाम से किया गया.

जागेश्वर वानखेड़े और बेबीताई वानखेड़े ने सुबह ध्वजारोहण (नीला झंडा) फहराया। शाम को उद्घाटन समारोह के दौरान तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले तस्वीर पर तथा भारतरत्न बाबासाहब आम्बेडकर व त्यागमूर्ति माता रमाई के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और बुद्ध वन्दना के साथ हुई। भारतीय बौद्ध महासभा नया बीना के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सावजी तागड़े ने अपने प्रस्ताविक में कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बुद्ध, अशोक, कनिष्क, छत्रपति शिवाजी, फुले-शाहू-अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी। कार्यक्रम के उद्घाटक आदरणीय भदंत महेंद्ररत्न, सचिव राष्ट्रीय सर्वधर्म सद्भावना एवं मार्गदर्शक, भा. बौ. म. उत्तर नागपुर ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालकर वर्ण व्यवस्था में मनुस्मृति की भूमिका को समझाया । मुख्य अतिथि शंकरराव ढेंगरे, राष्ट्रीय महासचिव एवं ट्रस्टी, भा. बौ. म. ने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम अध्यक्ष भा.म.सं. के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी चंद्रबोधि पाटिल ने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन की दशा एवं दिशा की जानकारी देते हुए महाबोधि महाविहार को अन्य धर्मों के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए सभी से तन, मन, धन से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धम्म सकाळ ग्रुप ने समूह नृत्य और प्राची भूषण दानी ने एकांकी नाटक राष्ट्रमाता, राजमाता जिजाऊ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया.

इस अवसर पर चिचोली-खापरखेड़ा की सरपंच मीनाक्षी तागड़े, भानेगांव ग्राम पंचायत सदस्य दर्शना बोरकर, भा. बौ. म. नवीन बीना के उपाध्यक्ष अनिल लांजेवार, सचिव मुकेश बागड़े, कोषाध्यक्ष रवींद्र ढोके, लेखा परीक्षक नरेश डोंगरे, सलाहकार समिति के सदस्य लक्ष्मण लांजेवार, मनोहर गजभिए, भैयाजी सोनटक्के और उदाराम धनवटे धम्मपीठ पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलतार्थ भारतीय बौद्ध महासभा, आम्रपाली एवं संघमित्रा महिला मंडल तथा राहुल नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मालवी नारनवारे ने किया तथा आभार कल्पना वासनिक ने माना।

———–

5/5 - (1 vote)

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

बातमी शेअर करण्यासाठी येथे क्लिक करा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
बातमी कॉपी करणे हा कायद्याने गुन्हा आहे