Breaking
ब्रेकिंग

डॉ.आंबेडकरांनी दिलेल्या त्रिशरणाच्या रक्षणासाठी संघटित होणे हेच बाबू आवळेंना खरे अभिवादन  : डॉ पुरणचंद्र मेश्राम

0 1 8 5 2 1

 ” Thank you Babasaheb ” पुस्तक का भव्य प्रकाशन समारोह  संपन्न

 

डॉ.आंबेडकरांनी दिलेल्या त्रिशरणाच्या रक्षणासाठी संघटित होणे हेच बाबू आवळेंना खरे अभिवादन  : डॉ पुरणचंद्र मेश्राम

कर्मवीर धर्मरक्षक बाबूजी हरिदास आवळे पुण्यतिथि  कार्यक्रम मे व्याख्यान देते हुए डॉ. पुरणचंद्र मेश्राम, विचार मंचपर विनायक जामगडे, प्रा. विकास जांभुळकर, प्राचार्या रुबीना अंसारी, प्रा. राष्ट्रपाल मेश्राम, प्रा.जयंत रामटेके.

नागपुर/विशेष प्रतिनिधी

समाज सुधारक कर्मवीर धर्मरक्षक बाबूजी हरिदास आवळे की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कर्मवीर हरिदास आवळे बाबू प्रतिष्ठान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “थैंक यू बाबासाहेब” पुस्तक का विमोचन किया गया। ध्यान रहे, इस पुस्तक के कवर पेज का विमोचन सड़क राज्य केंद्रीय मंत्री मा. नितिन गडकरी साहब ने पुस्तक में शुभेच्छा संदेश देकर पहले ही कर दिया था।  

यह पुस्तक डॉ. जयंत कुमार रामटेके, सह प्राध्यापक, सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय द्वारा संपादित की गई है। इसमें विभिन्न खंडों में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मानव कल्याणकारी महान कार्यों और उनके योगदान को समर्पित विचारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए देश-विदेश के शिक्षित लोगों ने अपने संशोधित लेखों के माध्यम से योगदान दिया है।  

यह महत्वपूर्ण आयोजन डॉ. आंबेडकर मिशन हॉल, मुकुंदराव आंबेडकर चौक, नवांकाशा लष्करीबाग चौक, नागपुर में संपन्न हुआ। इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. पुरणचंद्र मेश्राम (पूर्व कुलसचिव, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, आंबेडकरी चिंतक व सचिव – कर्मवीर हरिदास आवळे बाबू प्रतिष्ठान) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनायकराव जामगड़े (आंबेडकरी विचारक, अध्यक्ष – कर्मवीर हरिदास आवळे बाबू प्रतिष्ठान, नागपुर) ने की।  

मुख्य वक्ता के रूप में प्रा. डॉ. विकास जांभुलकर (विभाग प्रमुख, राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय) ने अपने विचार रखे। साथ ही मंच पर लेखक डॉ. जयंत रामटेके, एड. मयुख आवळ (एडवोकेट हरिदास आवळे बाबू के पोते) और समाजकार्य महाविद्यालय, कामठी की प्राचार्य डॉ. रुबिना अन्सारी उपस्थित रहे।  इस कार्यक्रम में सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय के प्रा. डॉ. जितेन्द्र तागडे (शुभेच्छक एवं एडवाइजरी मेंबर), समाजकार्य महाविद्यालय, कामठी के प्राध्यापकगण, समाज के कई गणमान्य व्यक्ति, विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। मा. डॉ. पुरणचंद्र मेश्राम ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और कर्मवीर धर्मरक्षक बाबूजी हरिदास आवळे के योगदान पर प्रकाश डालते हुए “थैंक यू बाबासाहेब” के प्रकाशन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो युवाओं को आंबेडकरवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।  

इस अवसर पर डॉ. जयंत कुमार रामटेके ने कहा कि इस पुस्तक को पूर्ण करने के लिए उनके परिवार, मित्र मंडल, सहकर्मी और वरिष्ठों ने पूरा सहयोग दिया।  

“यह पुस्तक बाबासाहेब को हमारी श्रद्धांजलि है, जो उनके विचारों और संघर्ष को समझने में मदद करेगी।”* पुस्तक का प्रकाशन संस्कृति पब्लिकेशन, लातूर द्वारा बेहद उच्य दर्जे का किया गया है। इसकी ISBN संख्या 9788196316365 है।  

पुस्तक में कुल 196 पृष्ठ हैं, जिनमें अंग्रेजी भाषा में 12 अध्याय, हिंदी भाषा में 6 अध्याय, मराठी भाषा में 5 अध्याय  शामिल किए गए हैं।  

कार्यक्रम के अंत में *कर्मवीर धर्मरक्षक बाबूजी हरिदास आवळे* को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया।

———————————

बातमी बद्दल आपला अभिप्राय नोंदवा

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

बातमी शेअर करण्यासाठी येथे क्लिक करा
0 1 8 5 2 1

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
बातमी कॉपी करणे हा कायद्याने गुन्हा आहे