Breaking
ब्रेकिंग

नवीन बीना बौद्ध विहार में उत्साह से मनाई त्यागमूर्ति माता रमाई भीमराव अंबेडकर जयंती

0 1 8 5 2 1

नवीन बीना बौद्ध विहार में उत्साह से मनाई त्यागमूर्ति माता रमाई भीमराव अंबेडकर जयंती

कामठी/ प्रतिनिधी

खापरखेड़ा  बौद्ध महासभा, आम्रपाली एवं संघमित्रा महिला मंडल तथा राहुल नवयुवक संघ, नवीन बीना के तत्वावधान से त्यागमूर्ति माता रमाई भीमराव अंबेडकर की जयंती नवीन बीना बौद्ध विहार में उत्साह के साथ मनाई गई।

मुख्य अतिथि दिशा चनकापुरे, पूर्व सभापति पंचायत समिति, कामठी, अतिथि वंदना वामनराव कुंभारे, सामाजिक कार्यकर्ता, अतिथि कविता देवजी बोरकर, पूर्व सरपंच भानेगांव, विशेष अतिथि शालिनी अनेश चवरे, सरपंच भानेगांव, सोनू सुनील बोरकर, उपसरपंच भानेगांव, कुसुम गौरकर, गिरिजा ढोके के हाथों तथागत गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता विश्वरत्न, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और त्यागमूर्ति माता रमाई भीमराव अम्बेडकर के चित्र और पूर्ण प्रतिमा पर माल्यार्पण करके तथा सामूहिक बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिशा चनकापुरे ने कहा कि महिलाएं आपसी बातचीत में अग्रणी होते हुए प्रचार माध्यमों का मुख्य स्रोत हैं, इसलिए उन्हें प्रबुद्ध वैचारिक ज्ञान का प्रचार और प्रसार करना चाहिए, यही माता त्यागमूर्ति रमाई के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शालिनी अनेश चावरे ने कहा कि दैनिक जीवन में सफलता हेतु त्यागमूर्ति माता रमाई की राह प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम एवं भारतीय बौद्ध महासभा नविन बीना के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सावजी तागड़े ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन में त्यागमूर्ति माता रमाई की भूमिका को समझाते हुए “सर्वांची आई त्यागमूर्ती माता रमाई” का नारा दिया। इस अवसर पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा प्रीति गोलाईत द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक ‘रमाई’ ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया । ज्ञानेश्वर ढोके, प्रमोद चव्हाण, मीना नरेश ढोके और सुषमा ढोके ने गीतों के माध्यम से रमाई को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के रविंद्र ढोके, अनिल लांजेवार, नरेश डोंगरे, मुकेश बागडे, आनंद वासनिक, पृथ्वीराज गोलाईत, सल्लागार समितीचे लक्ष्मण लांजेवार, तुळशिराम बागडे, मनोहर गजभिये, ओमप्रकाश गौरकर, भैयाजी सोनटक्के, किशोर चव्हाण, कृष्णाजी वासनिक, अशोक कांबळे, अभियंता उत्तम खोब्रागडे, सुरेश गजभिये, आम्रपाली आणि संघमित्र महिला मंडल की कांता बागडे, अंजना मेश्राम, रेखा लांजेवार, बेबी वासनिक, राधा गौरकर, निर्मला चिमनकर, प्रभा लोखंडे, मीना मेश्राम, नंदा सोमकुंवर, सत्यभामा वासनिक, सत्यफुला कांबळे, मालवी नारनवरे, सुनंदा लांजेवार, सारिका तागडे, प्रीती गोलाईत, प्रिया डोंगरे, प्रगती बागडे, रोहिणी धनवटे, आशा गौरकर, मनीषा ढोके तथा बहुसंख्या में क्षेत्र के बाल-बालिका तथा नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक वंदना गणवीर, सूत्रसंचालन विशाखा ढोके तथा आभार कल्पना वासनिक ने माना ।

1.5/5 - (2 votes)

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

बातमी शेअर करण्यासाठी येथे क्लिक करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
बातमी कॉपी करणे हा कायद्याने गुन्हा आहे