Breaking
ब्रेकिंग

पत्रकारिता एक सेवा है, ना कि व्यवसाय है – बाला भास्कर *पत्रकारिता को संवैधानिक दर्ज़ा देने की मांग 

0 1 8 5 2 1

पत्रकारिता एक सेवा है, ना कि व्यवसाय है – बाला भास्कर

*पत्रकारिता को संवैधानिक दर्ज़ा देने की मांग

  • बंगलोर/E T News 
  •  इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन का राष्ट्रीय अधिवेशन व आम सभा बैंगलोर के सिटी विश्वविद्यालय के सभागार में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ.
  • अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए बाला भास्कर ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और सेवा है, ना कि व्यवसाय। आज के दौर में खबरों को मीडिया हाउस या संस्थान नियंत्रित कर रहे हैं। जिससे पत्रकारिता की आत्मा मर रही है। पत्रकार को ब्लेक मेलर कह कर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जबकि संस्थान खुद ब्लेक मेलर साबित हो रहे हैं. प्रेस को कानूनी रूप से आजादी है। लेकिन संस्थान इस आजादी को छीन रहे हैं।
  •  बैंगलोर में यूनियन की यह 12 वीं आम सभा थी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों के हालात पर चर्चा करते हुए राज्य सरकारों व केंद्र सरकार से पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया। 
  • आईएमजेयू के राष्ट्रीय महासचिव रोहिताश सैन ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका व व्यवस्थापिका के रूप मे तीन स्तंभ हैं। चौथा स्तंभ मीडिया को माना जाता है। तीनों के पास वेतन, भत्ते, आवास व सारी सरकारी सुख सुविधाएँ मौजूद हैं। लेकिन पत्रकारों के लिए कोई सुख सुविधा उपलब्ध नही है।
  • उन्होने पत्रकारों के लिए सम्मानजनक वेतन व मीडिया को चौथे स्तंभ का संवेधानिक दर्जा देने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद मेश्राम ने पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतीयों पर प्रकाश डालते हुए यूनियन की एकजुटता पर बल दिया। समाज विज्ञानी डॉ. समता देशमान्या ने पत्रकारिता के सामने आ रही समस्याओं को रेखांखित किया। कर्नाटका एडिटर्स एसोशिएन की उपाध्यक्ष डॉ. पदमा नागराज ने भी विस्तार से पत्रकारों से जुडी समस्याओं व उनके
  • समाधान करने का जिक्र किया। आईएमजेयू जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता, पत्रकारों के वेतन व भत्तों, यातायात में छूट, स्वतंत्र पत्रकारों, वरिष्ठ पत्रकार की पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश आईएमजेयू अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने साप्ताहिक, मासिक समाचार पत्रों के साथ मझोले समाचार पत्रों के साथ हो रहे नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कर्नाटक इकाई अध्यक्ष रवि शास्त्री ने कर्नाटका में राष्ट्रीय कन्वेशन व आमसभा की मेजबानी देने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया तथा पत्रकारों के हितों की लडाई लडने का भरोसा दिलाया। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार उज्जवल शर्मा ने कहा कि आज के दौर मे अखबार पत्रकारिता की बजाय व्यवसायिकता की तरफ बढ़ रहे हैं। इस कारण पत्रकारिता में भविष्य नही होने के चलते आज के मातापिता अपने बच्चों को पत्रकार बनाने से हिचकते हैं। आमसभा को मध्यप्रदेश के पत्रकार पवन डाबी, बनवारी लाल शर्मा राजस्थान, संजय शर्मा उत्तराखंड व भारतीय नौ सेना के सेवानिवृत अधिकारी जयराम सिंह ने संबोधित करके पत्रकार हितों की रक्षा को आवाज देने पर जोर – दिया। इस अवसर पर कर्नाटक इकाई के कोषाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र नाथ, राज्य सचिव डॉ.एम सिद्दप्पा नेगावाला, उपाध्यक्ष जी नागराज सौरभ , सुरेश एन समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
  • पत्रकारों का कर्नाटक इकाई ने किया सम्मान। आईएमजेयू की आम सभा मे आये देशभर से पत्रकारों का कर्नाटका की संस्कृति के अनुरूप विशेष माला व साफा पहनाकर तथा शॉल ओढाकर सम्मानित किया। सभी पत्रकारों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
बातमी बद्दल आपला अभिप्राय नोंदवा

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

बातमी शेअर करण्यासाठी येथे क्लिक करा
0 1 8 5 2 1

EVERY TIME NEWS Live

Santosh Singh Lanjewar/ Chief Editor/ B.A; B. J. (Bachlor of Journalism) MSW (Master of Social work), E T News Channel & " Every Time News Live " News Website Portal/ Facebook Page : ET News Network/ Email : shan.lanjewar@gmail.com/ Cell : +91 738 738 00 22/Experience in Print Media Past 40 years Served : नागपूर पत्रिका # लोकसत्ता # सामना # नवराष्ट्र # निर्मल महाराष्ट्र # लोकमत # लोकमत समाचार # तरुण भारत # देशोन्नती # महासागर # लोकशाही वार्ता & Continue Every Time News Network/ Office : Vidarbha Sahitya Sangh Commercial Complex Jhanshi Rani Square, Sitabuldi, Nagpur

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
बातमी कॉपी करणे हा कायद्याने गुन्हा आहे