नागपूर में ” इंडियन मीडिया जर्नालिस्ट युनियन ” की शाखा कार्यान्वित
नागपूर में ” इंडियन मीडिया जर्नालिस्ट युनियन ” की शाखा कार्यान्वित
नागपूर/E T News
पत्रकारों राष्ट्रीय संगठन ” इंडियन मीडिया जर्नालिस्ट युनियन ” महाराष्ट्र प्रदेश के सदस्य तथा पदाधिकारीयों की सभा प्रदेश के महासचिव विनोद मेश्राम इनकी अध्यक्षता में धनवटे चेंबर्स, नेताजी मार्केट, सीताबर्डी में हाल ही में संपन्न हुयी.
“इंडियन मीडिया जर्नालिस्ट युनियन” पत्रकारों के अधिकार एवं हक के लिये पिछले 15 वर्ष से लगातार संघर्ष कर रही है. युनियन के संस्थापक श्री. बालाभास्करजी ने के. रामराव द्वारा 1950 मे स्थापित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट के साथ अपने कार्य की शुरुवात की. कई वर्ष वहा कार्य करने के बाद श्री बालाभास्करजी ने 2010 मे इंडियन मीडिया जर्नालिस्ट युनियन की स्थापना की. महाराष्ट्र प्रदेश मे भी पिछले कई सालो से कार्य चल रहा है. इसी कड़ी मे नागपूर शाखा का कामकाज शुरु कर दिया गया है. आने वाले दिनो में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. बालाभास्कर जी की उपस्थिती नागपूर शाखा कार्यालय का उद् घाटन किया जायेगा .
सभा में इंडियन मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महासचिव विनोद मेश्राम, नागपूर जिल्हा अध्यक्ष लालसिंह ठाकूर तथा विजय खवसे, भीमराव लोणारे, तिलकचंद टेंभूर्णे, अशोक माटे, नरेश मेश्राम, कोमल कुमेरीया आदि उपास्थित थे।
—————–