भारतीय बौद्ध महासभा, शाखा नवीन बीना की “आरीकाता शिझुए” वृद्धाश्रम, मनसर को सदिच्छा भेट
भारतीय बौद्ध महासभा, शाखा नवीन बीना की “आरीकाता शिझुए” वृद्धाश्रम, मनसर को सदिच्छा भेट
भारतीय बौद्ध महासभा, शाखा नवीन बीना की “आरीकाता शिझुए” वृद्धाश्रम, मनसर को सदिच्छा भेट

खापरखेड़ा
स्थानीय भारतीय बौद्ध महासभा, आम्रपाली और संघमित्रा महिला मंडल, शाखा नवीन बीना, भानेगांव ने वर्षावास पौर्णिमा के अवसर पर उपासिका मीना मेश्राम के नेतृत्व में महावैरोचन तथागत नान्तेनेथो स्मृति संघ द्वारा संचालित मनसर स्थित “आरीकाता शिझुए” वृद्धाश्रम को सदिच्छा भेट दी ।
कार्यक्रम की शुरुआत भिक्षुणी माता किसा गौतमी द्वारा बुद्ध वंदना और धम्मदेशना से की गयी। इस अवसर पर निर्वंत: गणपत मेश्राम की 25वीं स्मृति दिवस के अवसर पर मीनाबाई मेश्राम द्वारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को भोजनदान दिया गया। भारतीय बौद्ध महासभा, आम्रपाली और संघमित्रा महिला मंडल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उन्हें विभिन्न उपहार और धम्मदान दिया । उस वक्त हर कोई अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाया । भारतीय बौद्ध महासभा नविन बिना के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सावजी तागड़े ने बुद्ध की शिक्षा और सम्राट अशोक के धम्मलेखों में निर्देशीत उपदेश के अनुसार माता-पिता की सेवा और सम्मान करने का आव्हान उपस्थितों से किया .
इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष अनिल लांजेवार, हिशोब तपसनिस नरेश डोंगरे आम्रपाली और संघमित्रा महिला मंडल की सदस्य कांता बागड़े, निर्मला चिमनकर, बेबी वासनिक, राधा गौरकर, रेखा लांजेवार, तुलसा गौरकर, नंदा सोमकुंवर, अंजना मेश्राम, सत्यफुला कांबले, सत्यभामा वासनिक, मीना नरेश ढोके, मीना ढोके, मालवी नारनवरे, वंदना गणवीर, सुनंदा लांजेवार, सारिका तागड़े, प्रिया डोंगरे, कल्पना वासनिक, प्रीति गोलाइत, रोहिणी धनवटे, पायल लांजेवार उपस्थित थे।